फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हहह

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध: शराब पिलाने के बाद दोस्त की गला दबाकर की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/कोसली।
अवैध संबंध में खेड़ी नांगल गांव में एक प्रवासी महिला ने अपने से आधी उम्र के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। वारदात का खुलासा 25 दिन बाद तब हुआ जब पुलिस ने शक के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर शव को एक खेत से फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में निकाला गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और डीएसपी कोसली भी मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के जिला कटनी के गांव रिंजड़ी निवासी कमलेश (40) पत्नी माया के साथ कोसली क्षेत्र के गांव खेड़ी नांगल में रहता था। परिवार के पोषण के लिए वह मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती गांव के ही अपने से आधे उम्र के संदीप से हुई। दोनों के बीच दोस्ती के चलते संदीप का कमलेश के घर आना-जाना शुरू हो गया। घर पर ही पीने और पिलाने का दौर शुरू हो गया। इसके बाद संदीप और कमलेश की पत्नी में संबंध बन गए।
विज्ञापन

-----------
खेड़ी-दखौरा सीमा पर पिलाई शराब
कमलेश की पत्नी और संदीप ने कमलेश की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत संदीप ने कमलेश को खेड़ी-दखौरा सीमा पर एक सुनसान जगह शराब पिलाकर उसे बेसुध कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सड़क किनारे ही एक जगह गड्ढा खोदकर कमलेश की लाश वहां दबा दी। इस वारदात को संदीप ने 25 दिन पहले अंजाम दिया था। इसके बाद फावड़ा और कुदाली वहीं छोड़कर भाग गया।
------------
यूं अपने ही बुने जाल में फंसे प्रेमी युगल
पति की हत्या की साजिश रचने के बाद माया खुद को सेफ करने के लिए तीन दिन बाद कोसली थाना पहुंची। यहां पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई और फिर अपने घर चली गई। इसके बाद पुलिस ने कमलेश की तलाश शुरू कर दी। कमलेश के मोबाइल नंबर की पुलिस ने सीडीआर खंगाली तो अंतिम कॉल संदीप के मोबाइल नंबर पर थी। बस यहीं से संदीप पुलिस के रडार पर आ गया।
-------------
सख्ती से पूछताछ की तो उगल दी सच्चाई
पुलिस ने संदीप पर शक पुख्ता होने के बाद गांव के सरपंच को दो जुलाई को फोन किया। उनसे संदीप को थाने लाने के लिए कहा। सरपंच गांव के मौजिज लोगों के साथ तीन जुलाई को संदीप को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। यहां हिरासत में उससे पूछताछ हुई तो पहले संदीप ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछने पर पूरी सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने संदीप की निशानदेही पर वारदात की जगह मिट्टी में दबा शव भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कोट
मध्य प्रदेश निवासी मजदूर की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। शक के आधार पर संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की बात सामने आई। निशानदेही पर नायब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद कर फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं महिला की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। - अनिल कुमार, डीएसपी कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें