फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 एमएम बारिश से शहर की सड़कों और गलियों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
18 एमएम बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में बुधवार सुबह हुई 18 एमएम बारिश ने प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया और कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर के निरीक्षण के लिए चरखीदादरी पहुंचे कमिश्नर ने बुधवार को हुई बैठक में नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मानसून के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ताकि शहर में हालात खराब न हो जाए।
बुधवार को हुई बारिश से शहर के विभिन्न भागों में जलभराव हो गया। शहर के रोहतक रोड पर बना नाला, घिकाड़ा रोड को जाने वाला नाला, फोरेलन पर बना नाला,ढाणी रोड के नाले जगह-जगह से टूटने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर गया है। कई नालों की दीवारें टूट हुई हैं। घिकाड़ा रोड पर बना नाला तो पूरी तरह से कंडम बना हुआ है। वहीं बारिश से शहर के चरखी दरवाजा, शनिदेव मंदिरवाली गली, रविदास मौहल्ला, गोशाला रोड, शिव मंदिर रोड, पीएनबी बैंक के सामने, नगर परिषद मार्केट में जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जांगड़ा मार्केट में तेज बारिश होने पर पानी दुकानों में घुस गया जिससे दुकानदारी भी ठप हो गई है। इसके अलावा कई जगह सीवरेज सिस्टम के बैक मार दिए जाने गलियों में बरसाती व सीवरेज के पानी का जमाव हो गया।
विज्ञापन

नालों की छंटाई में देरी अब पड़ी रही भारी
शहर में सीवरेज की सफाई का काम भी काफी देरी से शुरू होने पर अब तक शहर के सभी मेनहाल की छंटाई एवं सफाई पूरी नहीलं हो सकी है जबकि जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज छंटाई व बरसाती नालों की छंटाई के अलावा बरसाती पानी निकासी के लिए 15 लाख का बजट निर्धारित कर रखा है। शहर में राजकीय स्कूल के समीप बना जोहड़ा भी ओवरफ्लो होने लगा है। इस जोहड़ के समीप बाजार व आवासीय बस्ती भी है हालाकि जोहड़ से मोटरों के जरिए बरसाती पानी का उठान किया जा रहा है इस पानी को उठाकर सीवरेज में डाला जा रहा है लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।
विज्ञापन


वर्जन::
मंडल आयुक्त इस संबंध में बुधवार को नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। डीसी से भी इस संबंध में अधिकारियों की पहले ही बैठक ले चुके है। शहर में कही भी जलभराव की स्थिति जिला प्रशासन पैदा नहीं होने देगा। थोड़ी बहुत जो खामियां हैं उन्हें भी जल्द से जल्द दूर करवा दिया जाएगा।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें