फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबर फैक्ट्री पर छापामारी का विरोध, एक्सईएन से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रबर फैक्ट्री पर छापामारी का विरोध ,एक्सईएन से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव रावलधी में रबर फैक्ट्री में बिजली विभाग की छापामारी के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को सरपंच प्रतिनिधि सहित निगम के एक्सईएन से मुलाकात की। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि यह फैक्ट्री पिछले काफी दिनों से बंद पड़ी थी। ऐसे में बिजली चोरी का आरोप लगाकर जुर्माना लगाना नाजायज है। ग्रामीणों ने एक्सईएन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर गांव रावलधी स्थित रबर फैक्ट्री में बिजली विभाग को बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद निगम के एसडीओ विक्रम परमार पुलिस बल सहिम मौके पर छापामारी करने पहुंचे थे। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री संचालक पर करीब 7 लाख 76 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। मामले को लेकर गांव सरपंच प्रतिनिधि राजेश पोले के साथ ग्रामीणों ने विभाग के एक्सईएन भागीरथ से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन विभाग पिछले साल ही काटा जा चुका है और फैक्ट्री की मशीनें भी सील है। ऐसे में यहां बिजली का कोई उपयोग ही नहीं है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीण धर्मबीर सिंह फौगाट, कुलराज सिंह, राहुल, सुखबीर आदि एक्सईएन से मिलने निगम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें