09सीटीके06-गोकर्ण तीर्थ धाम में बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्य तिथि पर लगे शिविर में रक्तदाताओं को
गोकर्ण तीर्थ धाम पर वीरवार को बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर व हवन का आयोजन किया गा। यहां 121 लोगों ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 205 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया।
गोकर्ण धाम पर वीरवार को रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यहां गुरुग्राम मेदांता अस्पताल से डॉक्टरों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पीजीआई के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया। रक्तदाताओं को महामंडलेश्वर कपिलपुरी, बाबा बालकनाथ, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद व अन्य संतों ने बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जन सेवा समिति व हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य रूप से बसंत लाल गिरधर, सतीश सुनेजा, गुलशन निझावन, अशोक गुलाटी, विकास मिश्रा उपस्थित रहे। इधर, बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि पर वीरवार को भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ ने भंडारा शुरू कराया व संतों को दान दिया। महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी ने श्रद्धालुओं को भोजन के बाद दान दक्षिणा देकर विदा किया। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
संत समाज व संगत ने डेरे पर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया
जूना अखाड़े के उपाचार्य व महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी ने कहा कि बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज की पुण्यतिथि पर हर साल भजन संध्या व संत सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड समेत भारत के विभिन्न राज्यों से संत समाज व संगत ने डेरे पर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी ने लोगों से नशे से दूर रहने व समाज हित में कार्य करने की अपील की।