फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर में 12 साल के बच्चे को लगी गोली, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। क्षेत्र के भराण गांव के संदीप पुत्र ईश्वर सिंह ने महम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 12 साल का बेटा वीरवार शाम 7:20 बजे खाना खाकर आंगन में हाथ धो रहा था। तभी बेटे ने बताया कि उसके सिर में कुछ लगा है। देखा तो निशान नहीं मिला लेकिन फर्श पर गोली का खोल व आंगन में लगी फाइबर का टुकड़ा पड़ा मिला।
विज्ञापन

संदीप ने उसी समय डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आशंका जताई कि किसी ने बाहर हवाई फायर किया है। इस कारण आंगन में लगी फाइबर से टकराकर गोली का खोल बच्चे के सिर में लगकर जमीन पर पड़ा मिला है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें