फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेपाल के युवक का दुकान में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना अड्डे पर छोले-भटूरे की दुकान पर काम करने वाले नेपाल के युवक इंद्र बहादुर राणा (37) का शव शुक्रवार सुबह फंदे से लटका मिला। युवक ने आत्महत्या की या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगा। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नेपाल निवासी इंद्र बहादुर राणा पांच साल से गोहाना अड्डा स्थित नागपाल छोले-भटूरे की दुकान पर काम करते थे। सुबह आठ बजे जब दुकान मालिक आए तो उनका शव ग्रिल से बंधे फंदे से लटका मिला।
सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। परिजन देरी से मौके पर पहुंचे, इसलिए शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें