फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह पीएम श्री स्कूलों के 12 विद्यार्थी करेंगे गोवा भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पीएमश्री विद्यालयों के मेधावी छात्रों को 14 से 18 अक्तूबर तक गोवा में राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसमें जिले के छह पीएमश्री स्कूलों से 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को साहसिक और प्रकृति अध्ययन शिविरों में पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, सांस्कृतिक व शैक्षिक अध्ययन दौरे कराए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के लिए पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, शहीद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर रोहतक, शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन रोहतक के दो-दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम के भी दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें