रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू)
में मंगलवार को रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज (आरएफटी) के सहयोग से पिच पॉइंट हरियाणा 2025 से स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 45 स्टार्टअप ने पंजीकरण कराया जिनमें से 12 का चयन प्रस्तुति के लिए किया गया।
सीआईआईई निदेशक प्रो सोनिया ने बताया कि विशेषज्ञों की गहन समीक्षा और मूल्यांकन के बाद आरएफटी ने छह स्टार्टअप में निवेश की घोषणा की है। चयनित स्टार्टअप में भारत वर्क्स, लाइफ कोच, एआई एथलीट, सिनर्जी सॉल्यूशंस, सेल श्योर और सेफ पाथ शामिल हैं। तीन स्टार्टअप को आगे की अवधारणा मान्यता के लिए चुना गया है जबकि तीन अन्य को मेंटरशिप प्रदान कर अगले माह दोबारा प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा। इस निवेश योजना के अंतर्गत आरएफटी की ओर से प्रति स्टार्टअप 10 से 30 लाख रुपये तक निवेश किया जाएगा। वर्ष 2026 की पहली तिमाही में तकनीक, उपकरण, संसाधन, डोमेन विशेषज्ञता और मेंटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दूसरी तिमाही में स्टार्टअप के मूल्यांकन, उनके विस्तार की संभावनाओं व भविष्य के निवेश चरणों की रणनीति तय की जाएगी। आरएफटी के अंशुल रुहिल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पूंजी निवेश तक सीमित नहीं है बल्कि एक ऐसा मजबूत और टिकाऊ इकोसिस्टम तैयार करना है जो नवाचार को बढ़ावा दे सके। संवाद