फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मलबा डालने, कचरा फेंकने व निर्माणाधीन भवन पर ग्रीन पट्टी न होने पर काटे 12 चालान

विज्ञापन
19सीटीके36..ओल्ड आईटीआई मैदान में मालवा डालने पर चालना करती निगम की टीम। स्रोत:निगम
विज्ञापन
रोहतक। प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। मंगलवार को निगम की टीमों ने 22 हजार 600 रुपये के 12 चालान किए, इनमें खुले में मलबा फेंकने, निर्माणाधीन भवन पर हरे रंग की पट्टी न डालने व कचरा फेंकने के चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 1500-1500 रुपये के तीन चालान प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर दुकानदारों के काटे गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त धमेंद्र ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाक के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। पूर्व में आमजन से अपील की जा चुकी थी कि वे ग्रैप-4 के नियमों की पालना करें। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर में जांच की। इस दौरान पुरानी आईटीआई मैदान में घरों का मलबा डालने पर दो वाहन मालिकों का 5-5 हजार रुपये का चालान किया। दो दुकानदारों का सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर 300-300 रुपये का चालान कटा। निर्माणाधीन मकान को हरे रंग की पट्टी से कवर न करने पर 1500-1500 रुपये के आठ चालान काटे गए। इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर तीन दुकानदारों के 1500-1500 रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा निगम की टीम लगातार शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें