फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांस्कृतिक गतिविधियों में मातनहेल का अनुज प्रथम

विज्ञापन
19सीटीके32.अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के एनएसएस सेल के 12 स्वयंसेवकों ने अपनी टुकड़ी प्रभारी डॉ. प्रियंका सहरावत (अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़) के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह शिविर 12 से 18 नवंबर तक रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सविता राठी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य एनएसएस स्वयंसेवकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, इतिहास और राष्ट्रीय गौरव से परिचित कराना था। यह राष्ट्र के प्रति प्रेम और समाज सेवा के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव और एकता की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था। इसके अलावा, स्वयंसेवकों को विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला।
शिविर में एमडीयू के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनुज (राजकीय महाविद्यालय, मातनहेल) ने सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहा (अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़) ने दूसरा स्थान अर्जित किया। निधि रानी (जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत) ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व टीम प्रभारी डॉ. प्रियंका सहरावत को सराहा। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने एमडीयू ही नहीं, पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह युवा पीढ़ी की प्रतिभा व समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों को भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें