रोहतक। सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर छह माह पहले हुए मनीष हत्या में फरार चल रहे ग्यारहवां धामड़ निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी से गहनता से जांच की जा रही है।
सीआईए-दो थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर धामड़ गांव के दो छात्र गुट आसपास में भिड़ गए थे। बात इतनी बढ़ गई की दूसरे गुट ने रिठाल नहर पुल के पास मनीष व सौरभ पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों घायल हो गया।
11 अगस्त को उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। घायल सौरभ की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मनदीप, आशीष, साहिल, रवि, रोहन, दीपक और अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी।
इसी में कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को छह माह से फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल रहे 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।