फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मिनट में उल्टे पांव चढ़ीं 1180 सीढ़ियां

Mon, 27 Jul 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जज्बा हो तो मंजिल खुद कदम चूमती है।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही कर दिखाया है महम के सीसर खास के एक युवा राजपाल ने।

रोहतक के 40 वर्षीय राजपाल ने तोशाम पहाड़ी स्थित बाबा मुंगीपा मंदिर की 1180 सीढ़ियां उल्टे पांव चढ़ीं, वह भी महज 16 मिनट में।

राजपाल ने रविवार को मुंगीपा मंदिर की सीढ़ियां पर उल्टी तरफ से चढ़-उतरकर पांच चक्कर लगाए। ये चक्कर उसने 16 मिनट में पूरे कर लिए। राजपाल का दावा है कि उसने 16 मिनट में 1180 सीढ़ियां पर चढ़-उतरकर वर्ड रिकार्ड बना लिया है।  

अधिकारी नहीं तो रिकार्डिंग करवाई
रविवार को जब यह रिकॉर्ड बन रहा था, कोई भी खेल अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। राजपाल ने इस पूरे समय की रिकॉर्डिंग करवाकर सीडी बनवाई है। उसका कहना है कि जहां रिकार्ड दर्ज होता है वहां पर सीडी जमा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


15 किमी की उल्टी दौड़ लगा दर्ज करवा चुका है लिम्का बुक में नाम
राजपाल का मानना है कि खेल व पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। इससे पहले राजपाल ने 15 किलोमीटर की उल्टी दौड़ 1 घंटा 20 मिनट में पूरी कर रिकार्ड बनाया था। इस रिकार्ड की बदौलत राजपाल का नाम लिम्का बुक ऑफ अवार्ड में दर्ज है।

बच्चों में जुनून भरता है राजपाल
राजपाल खेती के साथ गांव के नौजवानों व बच्चों को खेलकूद के प्रति जुनून भरता है, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करता है। उसका मानना है कि प्रतिस्पर्धा की भावना के बिना बुलंदियों को नहीं छुआ जा सकता है।
विज्ञापन



फोटो सहित। गांव लौटे राजपाल का स्वागत करते सीसर खास के ग्रामीण।

राजपाल का सीसर खास में भव्य स्वागत
तोशाम कस्बे के पहाड़ पर 16 मिनट में 1180 सीढ़ियां नापकर वापस गांव लौटे राजपाल सिंह का सीसर खास में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव की युवा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे पूरे गांव में खुली जीप से घुमाया गया। राजपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पहल को आगे बढ़ाने के लिए बाबा मुंगीपा के मंदिर की पौड़ियां चढ़ा। उसने इस उपलब्धि को अपनी सात वर्षीय बेटी किरण को समर्पित किया। स्वागत कार्यक्रम में पारस नंबरदार, विकास सीसर, सुनील शर्मा, सूरजमल, धर्मेंद्र ठेकेदार, राजा, प्रदीप गिल, जसवंत जांगड़ा, सुभाष, नारायण व राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें