फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले ही सप्ताह देह व्यापार के लिए बंगाल से और युुवतियां लाने वाले थे आरोपी
विज्ञापन

-राजीव कॉलोनी से बंधनमुक्त कराई गईं पश्चिम बंगाल की महिलाओं नेे किया खुलासा
-गिरोह के दिल्ली में रहने वाले लोगों की तलाश में भी दी जा रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले में देह व्यापार कराने वाले गिरोह के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। गिरोह के सरगना और अन्य सदस्य अगले सप्ताह ही पश्चिम बंगाल की कई युुवतियों और महिलाओं को देह व्यापार के लिए रोहतक लाने वाले थे। इससे पूर्व ही पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
सिटी थाना पुलिस ने सोमवार को राजीव कॉलोनी के एक मकान मेें छापेेमारी कर पश्चिम बंगाल की एक युवती और पांच महिलाओं को बंधनमुक्त कराया था। महिलाओं ने बताया था कि मकान मालिक सतीश उन्हें पिछले कई दिनों सेे बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहा है। मामले में सतीश समेेत चार को गिरफ्तार भी किया गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह आरोपी देह व्यापार के लिए पश्चिम बंगाल की कई और युवतियों और महिलाओं को लानेे की तैयारी में थेे। गिरोह के पांच सदस्य दिल्ली में भी रहते हैं। उनकी तलाश में पुलिस नेे दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन के तय किए थे 15 हजार
मुुक्त कराई गई पीड़िताओं ने बताया कि पहले उन्हें सतीश नौकरी का झांसा देकर रोहतक लाया था। बाद में वह देह व्यापार कराने लगा। चार दिन के 15 हजार रुपये तय किए गए थे। आरोप है कि तय रुपये भी नहीं दिए गए। रुपये मांगने पर उन्हें बंधक बना लिया गया। कई बार उनके साथ मारपीट की गई।
...
देह व्यापार के धंधे में जुडे़ अन्य लोगों के बारे मेें अहम जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें