फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बोला सॉरी फिर बुजुर्ग दंपति से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले बोला सॉरी फिर बुजुर्ग दंपति से पर्स छीनकर फरार हुए बाइक सवार
विज्ञापन

सिरसा। शहर में बाइक सवार स्नैचरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार रात रेलवे स्टेशन से रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे बुजुर्ग दंपति से बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक हिसार रोड की ओर फरार हो गए। पर्स में लाखों के जेवरात, दस हजार रुपये, मोबाइल व घर की चाबियां थी। वारदात की सूचना पर खैरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्नैचिंग की शिकार डीसी कॉलोनी निवासी कमलेश ग्रोवर घरेलू महिला है जबकि पति कृष्ण ग्रोवर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं।
जानकारी के अनुसार डीसी कॉलोनी निवासी कृष्ण ग्रोवर अपनी पत्नी कमलेश ग्रोवर के साथ दिल्ली में रहने वाले अपने पुत्र मोहित ग्रोवर से मिलने गए थे। शनिवार रात दोनों किसान एक्सप्रेस से सिरसा रेलवे स्टेशन लौटे। स्टेशन से घर जाने के लिए दोनों रिक्शा पर सवार हुए। रिक्शा राम कॉलोनी गली डिपो वाली में पहुंचा तो पीछे से एक बाइक तेजी से रिक्शा के आगे आकर रुका। बाइक पर दो युवक सवार थे, बाइक चला रहे युवक ने बुजुर्ग दंपति से कहा सॉरी, इतने में बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और तेजी से कमलेश ग्रोवर के हाथ पर्स झपट लिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेजी से जाने लगे। कृष्ण ग्रोवर का कहना है कि उन्होंने शोर मचाते हुए थोड़ी दूर तक युवकों का पीछा किया, लेकिन युवकों के बाइक की गति काफी तेज होने के कारण वे फरार होने में कामयाब हो गए। कृष्ण ग्रोवर ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमलेश ग्रोवर के पर्स में सोने के तीन कंगन, एक चेन, तीन अगूंठियां, मोबाइल, दस हजार रुपये कैश व घर की चाबियां थी। सोने के जेवरात का वजन 16 तोले है जिसकी कीमत पांच लाख 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना स्थल पर नहीं लगा था सीसीटीवी
जिस जगह पर बाइक सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। इस लिए पुलिस बरनाला रोड व हिसार रोड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि किसी न किसी कैमरे में स्नैचरों की वीडियो फुटेज मिल जाएगी। जिससे उसकी पहचान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
कृष्ण ग्रोवर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वारदातों को अंजाम देेने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी।
कृष्ण कुमार, इंचार्ज खैरपुर चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें