फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमंडी कन्या स्कूल के दोनों परीक्षा केंद्र शिफ्ट, 12वीं की हिंदी की परीक्षा रद

विज्ञापन
विज्ञापन
काठमंडी कन्या स्कूल के दोनों परीक्षा केंद्र शिफ्ट, 12वीं की हिंदी परीक्षा भी रद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काठमंडी में बने दोनों परीक्षा केंद्र शिफ्ट कर दिए गए हैं। गत नौ मार्च को इन केंद्रों से 12 वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर आउट हो गया था। इसके अलावा नौ मार्च का हिंदी विषय का पेपर भी रद्द कर दिया गया है। इस पेपर के लिए अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। राजकीय कन्या स्कूल के एक परीक्षा केंद्र को नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वायज) में शिफ्ट किया गया है। वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र को नगर स्थित छोटूराम स्कूल में शिफ्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में करीब 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन के 11 उड़नदस्ते इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए गठित कर रखे हैं। नौ मार्च को सांय की पारी में 12 वीं कक्षा का हिंदी का पेपर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से आउट हो गया था। यह पेपर वाट्सएप के जरिए आउट कर दिया गया था। बाद में एसडीएम ओमप्रकाश ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को भी पकड़ा था। इन युवकों के मोबाइल में प्रश्नपत्र की प्रति मिली थी।
विज्ञापन

बाक्स:
रिपोर्ट में एसडीएम ने यह की थी सिफारिश
राजकीय कन्या स्कूल के दोनों परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम फ्लाइंग को खामियां मिली थी। इसके बाद इस संबंध में एसडीएम ने सुपरिंटेंडेंट और स्टाफ सदस्यों से भी बातचीत की थी। एसडीएम ने जो अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग व शिक्षा बोर्ड को भेजी थी उसमें दोनों परीक्षा केंद्रों के स्टाफ की मिलीभगत की बात भी कही गई थी । एसडीएम ने शिक्षा बोर्ड को सिफारिश पत्र में लिखा था कि सेंटर पर सुनियोजित तरीके से स्टाफ सदस्यों की मिलीभगत से नकल कराई जा रही थी। साथ ही उन्होंने कन्या स्कूल के दोनों सेंटर बदलने व हिंदी की परीक्षा रद करने की सिफारिश शिक्षा बोर्ड से की थी। अब शिक्षा बोर्ड ने एसडीएम ओमप्रकाश की लिखित सिफारिश पर राजकीय कन्या स्कूल में बने दोनो परीक्षा केंद्र को शिफ्ट कर दिया है। अब 14 मार्च को 12 वीं कक्षा की नए परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय कन्या स्कूल के एक परीक्षा केंद्र को नगर के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वायज) में शिफ्ट किया गया है जबकि राजकीय कन्या स्कूल के दूसरे परीक्षा केंद्र को नगर स्थित छोटूराम स्कूल में शिफ्ट किया गया है। बोर्ड प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह ने बताया कि नौ मार्च की हिंदी विषय की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अब हिंदी विषय के पेपर के लिए नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिफ्ट किए गए परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ वहीं रहेगा।
विजेंद्र सिंह, शिक्षा बोर्ड चरखी दादरी के जिला प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें