फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा अनुदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने बताया है कि हरियाणा सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारी अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत सभी रिहायशी मकानों, सस्थानों, सरकारी व सामाजिक संस्थाओं वाणिज्यिक व औद्योगिक को छोड़कर एक किलोवाट से लेकर 500 किलोवाट तक के सोलर पावर संयंत्र लगाने पर कुल लागत का 30 प्रतिशतअनुदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार की नेट-मीटरिंग स्कीम के तहत जो सौर से प्राप्त अतिरिक्त बिजली बचेगी वह वापस ग्रिड में बिजली निगम द्वारा ले ली जाएगी। इसके अलावा बिजली के बिल में से यूनिट अपने आप ही कट कर ली जायेगी। अधिकारी ने बताया सोलर प्लेट की लाइफ 25 साल तक होती है। इस सिस्टम के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना जरूरी है। इस स्कीम की अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, जिला विकास भवन, जिला परियोजना अधिकारी, अक्षय ऊर्जा विभाग, रोहतक, कमरा नंबर 114-115 पर संपर्क कर सकते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें