फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे 73ए पर छछरौली के एमएल वर्मा चौक के पास निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक इस्माइलपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस्माइलपुर निवासी हरीश कुमार (35) बाइक पर मंगलवार को छछरौली में किसी काम के लिए आया था। काम खत्म कर मंगलवार देर रात वह बाइक पर घर लौट रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे 73ए पर छछरौली में एमएल वर्मा चौक के पास पीछे से तेज गति से आ रही निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार काफी दूर तक हाईवे पर घसीटता हुआ चला गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे छछरौली सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंटर में भी उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें