फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-करनाल रोड वाया गुमथला पर जठलाना के बिहारी चौक पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में घर के इकलौते चिराग पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय दंपति अपने रिश्तेदार के गांव तिगरी से अपने गांव अलाहर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार अलाहर निवासी ईश्वर अपनी पत्नी अंजू और पांच वर्षीय इकलौते बेटे प्रियांशु के साथ तिगरी गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। वे तीनों मंगलवार रात बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। बेटा प्रियांशु बाइक पर मां बाप के बीच में बैठा था। इस दौरान यमुनानगर-करनाल वाया गुमथला रोड पर जठलाना के बिहारी चौक पर सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पांच वर्षीय बेटे प्रियांशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल ईश्वर व उसकी पत्नी अंजू को ट्रॉमा सेंटर में दाखिल किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग था प्रियांशु
परिजनों ने बताया कि प्रियांशु घर का इकलौता चिराग था और निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन अंजू को अभी उसके बेटे की मौत के बारे में भी नहीं बताया गया। हालांकि उसकी मां अपने बेटे के बारे में बार बार पूछ रही, लेकिन परिजन उसे दिलासा दे रहे थे कि वह ठीक है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मार्ग पर पहले भी हो चुके हादसे
ग्रामीणों के अनुसार यमुनानगर-करनाल मार्ग पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके है। हादसों का कारण जहां कई स्थानों पर बर्म गायब होना व तीव्र मोड़ है। जिसके चलते वाहन सड़क पर चढ़ते समय हादसों को शिकार होते है। वहीं वाहनों की तेज रफ्तार व वाहन चालकों की लापरवाही भी हादसों का कारण बनती है।
विज्ञापन

वर्जन
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। मौके से आरोपी वाहन चालक फरार था। पुलिस ने आरोपी के वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिल्हाल छोटा हाथी वाहन के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है। वाहन के नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
एसआई गुरमेल, एसएचओ, थाना जठलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें