फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट परिसर से चार लाख कीमत का शेटरिंग का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार
एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करीब चार लाख रुपये कीमत का शेटरिंग का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत कांट्रेक्टर रविंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी है। कांट्रेक्टर ने बताया है कि चोरों ने उसकी एयर पोर्ट के चार दीवारी के अंदर रखी 353 लोहे की प्लेटें और 15 लोहे के गार्डर चोरी कर लिए।
सदर थाना पुलिस ने रविंद्र की शिकायत ले ली है। रविंद्र का कहना है कि चोरी की वारदात 13 जुलाई की रात को होने की संभावना है। उन्होंने एयर पोर्ट के हाइवे की तरफ जाकर देखा तो कुछ लोगों और वाहन के टायरों के निशान है। एक होटल पर लगे सीसीटीवी में भी उन्होंने फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप
जींद के गांव किनाना निवासी रविंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत 13 जुलाई को दी थी। मगर पुलिस ने उस दिन कोई शिकायत नहीं ली। उनके एक साथी को जब चोरी की सूचना के बारे में पता चला तो वह आनन फानन में कैफरी पहने हुए चला गया। सदर थाना के मुंशी ने उन्हें बाहर निकाल दिया और कहा कि तुम लोग झूठ बोल रहे हो तुम्हारा कोई सामान चोरी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे कपड़े पहनकर आना थाना में अनुमति नहीं।

सिक्योरिटी को लेकर उठे सवाल
चोरी के मामले के बाद एयर पोर्ट की सिक्योरिटी पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर सिक्योरिटी होने के बाद चोरी हुई कैसे। जबकि वहां काफी सुरक्षा रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें