गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले ग्रामीण
चरखी दादरी। गांव रावलधी के ग्रामीण एसपी से मिलकर गोली चलाने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने भी ग्रामीणों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
एक जून को गांव रावलधी निवासी संदीप कुमार पर चार युवकों ने हमला कर दिया था। जब संदीप को छुड़वाने जब उसका चाचा सुरेश वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंची महिलाओं पर भी गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन गोली नहीं चलने पर आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने घायलों के बयान पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मामले में नामजद दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पीड़ित परिजन व ग्रामीण सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल से मिलकर जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। एसपी दलाल ने कहा है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छाप मार रही है। सरपंच प्रतिनिधि राजेश पोले, राहुल पंच, भूपेंद्र पंच, सुखबीर ,कृष्ण कुमार, पालेराम, लीला फौगाट, संजय, राजेश, सुनील व प्रवीण आदि एसपी से मिले।
फोटो 11 एसपी से मिलने पहुंचे गांव रावलधी के ग्रामीण।