फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़: आज 800 प्रतिभागी चार किलोमीटर दौड़ में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैराथन दौड़: आज 800 प्रतिभागी चार किलोमीटर दौड़ में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

चरखी दादरी। पहली जिला स्तरीय मैराथन दौड़ मंगलवार की सुबह सात बजे से शुरू होगी। डीसी विजय कुमार सिदप्पा सुबह साढ़े छह बजे हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना करेगा। दौड़ करीब चार किलोमीटर की होगी और इसके लिए करीब 800 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से करीब पुलिस टीमों के 50 कर्मचारियों इस दौरान तैनात रहेंगे। प्रशासन ने धावकों को आने वाली परेशानियों को जहन में रखते हुए सात से आठ बजे तक शहर के मध्य में स्थित चार किलोमीटर दूरी वाली सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
जानकारों की मानें तो इससे पहले शहर में पहली बार मैराथन करीब दस साल पहले आयोजित की गई थी। उस समय इसमें करीब पांच सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें दूसरे जिलों सहित राज्यों के भी धावक शामिल थे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से पहली बार मंगलवार को मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है। बुधवार को प्रशासन जिला स्तरीय योग दिवस मनाएगा और इसमें आमजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों सहित सामाजिक व धार्मिक संगठन भी भाग लेंगे। मैराथन सुबह सात बजे शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय से शुरू होकर परशुराम चौक, अंबेडकर व लाला लाजपतराय चौक होते हुए वाया काठमंडी वापिस स्कूल प्रांगण में समाप्त होगी।
रजिस्ट्रेशन करवाने वाले अधिकतर स्कूली बच्चे
एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बताया कि मैराथन दौड़ में भाग लेने के इच्छुक लोगों से प्रशासन ने आवेदन मांगे थे। इसके तहत उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करवाना था। एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन के पास करीब 800 ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा धार्मिक व सामाजिक संगठनों सहित आमजन भी इसमें हिस्सा लेंगे।
आगे पीछे होगी राइडर, वीडियोग्राफी भी की जाएगी
पुलिस प्रवक्ता मंजीत अहलावत ने बताया कि मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले धावकों के आगे व पीछे पुलिस राइडर चलेगी। इसके अलावा गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन वीडियोग्राफी भी करवाएगा। उन्होंने बताया कि दौड़ शुरू होते ही इस रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।
प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैंने विभिन्न विभागों को इसके लिए निर्देश पहले ही दे दिए थे और उनसे तैयारियों की रिपोर्ट भी तलब कर ली है। प्रशासन के सुरक्षा व अन्य इंतजामात पूरे रहेंगे।
विज्ञापन

विजय कुमार सिदप्पा, डीसी
मैराथन दौड़ के लिए पुलिस टीमों को ड्यूटियां सौंप दी गई हैं। दौड़ के निर्धारित रूट प्लॉन पर भी हमारे कर्मचारी तैनात रहेंगे। धावकों के आगे व पीछे राइडर चलेंगी और दौड़ की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
सुनील दलाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें