फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव महराणा में चार माह से सड़क निर्माण पूरा न होने पर ग्रामीणों ने रविवार को जमकर नारेबाजी की। सड़क न बनने से लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। बारिश होने से मकानों में भी बरसाती पानी घुसने लगा है। इसे लेकर लोगों में गहरा रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग इस सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन से भी मिल चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव महराणा निवासी धूपसिंह, भीमसिंह, सुरेंद्र शर्मा, हजारी, नरेश, अजीतखान, कमलसिंह, सदाराम, नारायण, जगदीश, बलजीत, नरेश, राजेश, निर्मला, मुन्नी देवी, सुमित्रा, मंजू, लाली व मेवा सिंह ने बताया कि फरवरी माह में सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन कुछ समय बाद ही बंद कर दिया गया। अब जलभराव होने से सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन-चार बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को लिखित में समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। शहीद कुलदीप के पिता श्योनारायण ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण कुछ दिन पहले वह गिरकर चोटिल हो गए थे। नीलम, दिनेश व ज्योति ने बताया कि खेतों में आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। अब बरसाती पानी घरों में भी घुसने लगा है।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोग इस सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचा रहे है। कई बार इन लोगों को समझाया गया है। अब सोमवार से फिर इस सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
एसडीओ धर्मपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें