फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी को नहर में दिया था धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी को नहर में दिया था धक्का
विज्ञापन

चरखी दादरी। चार दिन पहले गांव खातीवास नहर में अपने पत्नी को धक्का देकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी अचीना निवासी अजय ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। इस हत्याकांड का कारण अजय के अवैध संबंध सामने आए हैं। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी अजय के साथ-साथ गांव निवासी एक महिला को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में रविवार सुबह पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अजय कुमार वीरवार को अपनी पत्नी पिंकी को दवाई दिलाने बाइक पर बैठाकर दादरी स्थित एक निजी अस्पताल में लाया था। यहां से दवाई लेने के बाद दोनों गांव अचीना के लिए चले थे। जैसे ही दोनों खातीवास गांव के समीप से गुजर रही नहर के पास पहुंचे अजय ने पिंकी को धक्का दे दिया और उसकी डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से विवाहिता को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के पिता अत्तर सिंह की शिकायत पर अजय पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पिंकी की हत्या का कारण अत्तर सिंह ने पति पत्नी के बीच चल रही लंबी अनबन बताई थी। सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर ही अजय को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अजय से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने इस हत्याकांड को कबूला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अजय के पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। अजय व उक्त महिला ने पिंकी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। आरोपी अजय के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को भी आईपीसी की धारा 120बी के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आरोपी महिला व अजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें