फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 114 मरीजों की पहचान, इलाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना पॉजिटिव केसों का मिलना थम नहीं रहा है। जिले में शनिवार को भी सौ से अधिक मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा 114 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव केस 7904 पहुंच गए हैं। जिले में शनिवार को कोरोना से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। कोरोनो से मरने वालों का आंकड़ा 79 है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में शनिवार को सामने आए 114 पॉजिटिवों के साथ अब तक कुल 7904 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। यही नहीं 800 कोरोना संभावितों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा 854 सक्रिय कोविड-19 मरीज हैं। इनमें से 30 अस्पताल व 824 घरों में आइसोलेट हैं। जबकि 250 मरीजों को अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें