रोहतक। प्रदेश भर में नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया में शुक्रवार को जिले में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। इस बार जिले में 3054 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अभ्यर्थियों को आगामी 23 अप्रैल को स्कूल अलॉट करने के निर्देश विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।
नियम 134ए के नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार को परिणाम विभाग की वेबसाइट पर जारी किया गया। इसके बाद परिणाम की कॉपी पुलिस लाइन स्थित बीआरी केंद्र पर चस्पा की गई। उन्होंने बताया कि पहले उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जानी थी, परंतु शाम को विभाग की ओर से एक निर्देश जारी हुआ है। इस निर्देश के अनुसार अब उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्कूल अलॉटमेंट की सूचना आगामी 23 अप्रैल यानी मंगलवार को दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाखनमाजरा व सांपला ब्लॉक में कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं हुआ। इसके पीछे का कारण अभ्यर्थियों द्वारा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फार्म भरना रहा है।
ये रहा परिणाम :
दूसरी कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 149 13 49 512 100 823
परीक्षा दी 121 07 41 438 86 693
उत्तीर्ण 86 04 25 410 66 591
तीसरी कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 150 04 41 351 92 638
परीक्षा दी 118 02 36 303 80 539
उत्तीर्ण 81 02 22 222 49 376
कक्षा चार कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 131 12 55 363 78 639
परीक्षा दी 105 11 43 312 65 536
उत्तीर्ण 68 07 28 166 35 304
पांचवीं कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 112 08 50 387 72 629
परीक्षा दी 96 04 43 335 66 544
उत्तीर्ण 48 03 21 239 41 352
छटी कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 110 05 49 405 78 647
परीक्षा दी 91 06 37 356 66 556
उत्तीर्ण 57 08 23 262 37 387
सातवीं कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 116 07 40 349 68 580
परीक्षा दी 98 04 31 309 63 505
उत्तीर्ण 74 03 26 239 46 388
आठवीं कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 87 07 53 339 48 534
परीक्षा दी 70 04 42 287 42 445
उत्तीर्ण 38 02 27 144 23 234
नौवीं कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 77 03 38 318 46 482
परीक्षा दी 63 03 30 268 42 406
उत्तीर्ण 55 03 22 191 19 290
दसवीं कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 41 02 19 88 14 164
परीक्षा दी 32 01 15 68 12 168
उत्तीर्ण 30 01 13 61 07 112
बारहवीं कक्षा कलानौर लाखनमाजरा महम रोहतक सांपला कुल
आवेदन 04 02 10 24 06 46
परीक्षा दी 04 01 08 17 04 34
उत्तीर्ण 02 01 05 08 04 20