एमए-11 और 12 : कलानौर के डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों और अध्यापकों को पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करते रोहतक के अशोक गुलिया।
---
फ्लैग : न्यूजीलैंड के लोगों को देखकर चलाने लगे साइकिल, अब हरियाणा और चंडीगढ के लोेगों को भी कर रहे सचेत
हेडिंग : साइकिल पर हेलमेट लगा सड़क हादसों और पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे अशोक गुलिया
-स्कूल कॉलेजों में जाकर बच्चों और लोगों को प्रतिदिन साइक्लिंग की सलाह दे रहे
-एसपी और सामाजिक संगठन जल्द प्रॉपर्टी डीलर को करेंगे सम्मानित
महबूब अली
रोहतक। न्यूजीलैंड में लोगों को सड़क हादसों में हो रही मौतों को कम करने और पर्यावरण सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से साइक्लिंग करते देखकर रोहतक निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशोक गुलिया भी काफी प्रभावित हो गए। उन्होंने भी तीन साल पहले साइक्लिंग के प्रति हरियाणा के लोगों को जागरूक करने की ठान ली। चंडीगढ़ के अलावा रोहतक समेत हरियाणा के दस से अधिक जिलों में जाकर अब तक 30 हजार से अधिक बच्चों को इसके प्रति जागरूक कर चुके हैं।
रोहतक के डेरी मोहल्ला निवासी अशोक गुलिया प्रॉपर्टी डीलर हैं। तीन साल पहले वह न्यूजीलैंड की एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। न्यूजीलैंड में उन्होंने देखा कि कुछ लोग सड़क हादसों में हो रही मौतों को कम करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हेलमेट लगाकर साइक्लिंग करते हैं और अन्य लोगों को भी प्रतिदिन साइक्लिंग के प्रति जागरूक करते हैं। इससे वह काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के लोगों को भी साइक्लिंग के प्रति जागरूक करने की ठान ली। वह अब तक रोहतक के अलावा भिवानी, सोनीपत, गुरुग्राम, करनाल, झज्जर, चरखी दादरी, चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में जाकर सेमिनार के माध्यम से बच्चों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साइक्लिंग के प्रति जागरूक कर चुके हैं। वह साइकलिंग का प्रयोग करने को हस्ताक्षर भी कराते हैं। अशोक के पर्यावरण को बचाने के प्रति चलाई जा रही मुहिम को देखते हुए उन्हें रॉयल साइक्लिंग क्लब का सदस्य भी बनाया गया। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा और मां दानो देवी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन तसवीर सिंह हुड्डा, सामाजिक कार्यकर्ता उमेद सिंह खत्री ने जल्द ही इसके लिए अशोक को सम्मानित करने की बात कही है।
-
हेलमेट पहनकर चलाते हैं साइकिल
अशोक ने बताया कि रोहतक के अलावा कई जिलों में साइकिल रैली निकालकर भी लोगों से सफर के दौरान साइकिल का ही प्रयोग करने की अपील कर चुके हैं। खास बात यह है कि जिस भी जिले में अशोक लोगों को जागरूक करने के लिए निकलते हैं, साइकिल चलाते समय भी हेलमेट का प्रयोग करते हैं।
--
अशोक की मांग पर रॉयल साइक्लिंग क्लब की की गई थी शुरुआत
जुलाई 2017 में रोहतक में रॉयल साइक्लिंग क्लब की शुरुआत की गई थी। क्लब की शुरुआत तत्कालीन एसपी पंकज नैन ने की थी। उन्होेंने पुलिस के जवानों को भी साइक्लिंग करने के लिए कहा था। पुलिसकर्मियों को बीस साइकिल भी खरीदकर दी गई थी।
--------
सड़क हादसों में रोजाना हो रही मौतों को कम करने व पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए साइक्लिंग ही एकमात्र विकल्प है। साइकिल ही एक ऐसा माध्यम है, जिसे चलाने से प्रदूषण नहीं फैलता। हर किसी को साइकिल का सफर करना चाहिए
-अशोक गुलिया, प्रॉपर्टी डीलर