फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : वीएस 2
विज्ञापन


इनसो ने हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों को दी मदद
रोहतक
इनसो ने मंगलवार को जाट कालेज के बाहर हेल्प डेस्क लगाकर नए विद्यार्थियों की दाखिले में मदद की। यहां इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल व इनसो जिला अध्यक्ष अमित माजरा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
इनलो जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए छात्र राजनीति बहुत जरूरी है। इनसो देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो लगातार छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है। स्टूडेंट पोलिटिक्स से एक साधारण गरीब घर का लड़का भी विधानसभा या लोकसभा तक पहुंच सकता है। वही सही मायने में छात्रों की परेशानियां समझ कर उनका समाधान करा सकता है। भाजपा छात्रों की आवाज को दबाने के लिए कालेज पर दबाव बना रही है। इसीलिए कालेज परिसर में छात्रों की सहायता के लिए सहायक केंद्र लगाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसो जिला अध्यक्ष ने कहा कि इनसो का बढ़ता जनाधार सरकार को रास नहीं आ रहा है। इनसो ने लगातार संघर्ष कर छात्र हितों की लड़ाई लड़ी है। पिछले दिनों हिसार में इनसो ने जीजेयू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भूख हड़ताल कर छात्र संघ चुनाव बहाल करवाए। जाट कालेज से अज्जू धनखड़ ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर अनिल, सोमबीर, टीनू, सुरेंद्र, शशि, मोहित, आशीष, हर्ष, अंकित, मयंक, रोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें