फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन साल में सीएम की 65 प्रतिशत घोषणाएं नहीं हो सकी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

साढ़े तीन साल में सीएम की 65 प्रतिशत घोषणाएं अधूरी
- अब तक के कार्यकाल में चारों विधानसभा क्षेत्र में की गई 173 घोषणाएं

- 63 पर काम पूरा, 71 पर चल रहा काम, 32 पड़ी अधूरी, 7 रद्द
- 3 मई को रोहतक में रोड शो करने आ रहे हैं सीएम
- रेंग रहा करोड़ों के अप्पू घर का निर्माण कार्य
- डीसी बोले, संबंधित विभागों से मांगा जाएगा जवाब

विजेंद्र कौशिक
रोहतक।
सीएम मनोहर लाल खट्टर तीन मई को रोहतक में रोड शो करने आ रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा अब तक की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन गंभीरता से काम नहीं कर सका है। हालत यह है कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में 35 प्रतिशत घोषणा ही पूरी हो सकी। लंबी छुट्टी के बाद आए जिला उपायुक्त डाक्टर यश गर्ग का कहना है कि संबंधित विभागों से जवाब लेकर घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रदेश के अंदर रोहतक जिला सियासत के हिसाब से काफी अहम हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में अक्सर विपक्ष आरोप लगाता रहता था कि हुड्डा ने केवल रोहतक के अंदर ही विकास कार्य करवाए। चौधर के नाम पर दूसरे जिलों से भेदभाव किया। हालांकि रोहतक में आकर सुर बदल जाते थे। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं, जिसमें करनाल से विधायक मनोहर लाल खट्टर सीएम हैं। हालांकि रोहतक में न केवल उनका पैतृक गांव है, बल्कि लंबे समय रोहतक शहर में भी खट्टर आरएसएस के पदाधिकारी के तौर पर सक्रिय रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक के कार्यकाल में सीएम मनोहर लाल ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों रोहतक शहर, महम, कलानौर व गढ़ी-सांपला किलोई में विकास के लिए 173 घोषणाएं की हैं। इसमें से 63 घोषणाएं पूरी हुई हैं। जबकि 71 पर अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन


32 पर काम शुरू नहीं, 7 घोषणाएं रद्द
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 32 योजनाएं ऐसी हैं, जिन पर अभी काम शुरू नहीं हो सका। कहीं जमीन अधिग्रहण की आधा सामने आ रही है तो कभी तकनीकी दिक्कतें आ रहे हैं, जबकि सात घोषणाएं ऐसी हैं, जिनको रद्द कर दिया गया है। हालांकि सीएम की तरफ से हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये की राशि अलग से विकास कार्य खर्च करने की घोषणा कर रखी है।

71 योजना चल रही पाइप लाइन में
जिले में सीएम की 71 घोषणाओं पर धरातल पर काम करवाया जा रहा है। इसमें ऐलिवेटिड रोड, एलिवेटिड ट्रैक, पाकस्मा पीएचसी, रोहतक-महम, हांसी रेलवे लाइन, लाखनमाजरा-महम रोड पर आरओबी प्रमुख तौर पर शामिल है।

अप्पू घर के निर्माण पर कछुआ गति से चल रहा काम
अंबेडकर चौक के नजदीक अप्पू घर उनके वार्ड नंबर 13 में आता था। दो साल पहले सीएम की घोषणाओं के तहत अप्पू घर के नवनिर्माण व सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने की घोषणा हुई थी, लेकिन अभी तक थोड़ी बहुत खुदाई की गई है। लगता है कि निगम प्रशासन नहीं चाहते कि उनके नाम का पत्थर अप्पू घर पर लगे। अब 30 जून को कार्यकाल ही पूरा हो जाएगा। साथ ही नई वार्डबंदी में एरिया को दूसरे वार्ड में शामिल कर दिया गया है।
- संजय सैनी, कांग्रेसी पार्षद वार्ड नंबर 13

एलिवेटिड रोड के निर्माण के चलते अप्पू घर के निर्माण में थोड़ी रुकावट आई थी। अब काम शुरू हो चुका है। सीएम की दूसरी घोषणाओं पर भी काम तेजी से चल रही है। कुछ योजनाएं तो ऐसी हैं, जो जल्द समय सीमा में पूरी हो जाएंगी। 32 घोषणाएं पेंडिंग हैं, उनकी भी रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉक्टर यश गर्ग, डीसी

3 मई को रोहतक आ रहे हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल खट्टर तीन मई को रोहतक आ रहे हैं। शाम को अग्रसेन चौक से काफिला चलेगा, जो पुराने एरिया के प्रमुख बाजारों से होते हुए सुभाष रोड पर पीडब्ल्यूडी भवन के पास आकर रुकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें