फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 41 पार, मिनी जू में पर्यटकों के साथ बेजुबान भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे एक व एक की सीरीज
विज्ञापन

----
पारा 41 पार, मिनी जू में बेजुबान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली बाईपास स्थित तिलयार लेक पर वर्ष 1986 में बनी मिनी जू में रह रहे छोटू, शेरू, दुर्गा, शनि को इन दिनों गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। यहां कूलर की सुविधा केवल मांसाहारी जानवरों के लिए ही की गई है। इसके अलावा अन्य वन्य जीवों को तपती गर्मी से बचाने के लिए तीन बार पानी दिया जा रहा है और पानी का छिड़काव किया जा रहा है। रविवार को पारा 41 डिग्री पार कर गया, इसके चलते जू में आने वाले पर्यटकों के अलावा बेजुबान वन्य जीव भी परेशान रहे।
जू में इन दिनों 180 के करीब वन्य जीव रह रहे हैं। इसमें आठ विलुप्त प्रजाति के जीवों के साथ ही शेड्यूल वन व शेड्यूल टू के पार्ट टू के भी जीव यहां रह रहे हैं। यहां गर्मी से इन जीवों को बचाने के लिए जहां छत को कवर किया गया है। वाइल्ड लाइफ निरीक्षक जू श्रीनिवास के अनुसार वन्य जीव प्रकृति के साथ स्वयं को ढाल लेते हैं, इसके बावजूद जू में रहने वाले जीवों को खासकर मांसाहारी जीवों के लिए कूलर का प्रबंध कराया गया है। क्योंकि इनमें अन्य जीवों के मुकाबले अधिक हीट होती है। जू में छोटू और शेरू मगरमच्छों का नाम रखा गया है और मादा तेंदुआ का नाम दुर्गा और मेल तेंदुआ का नाम शनि रखा गया है। इसके अलावा जू में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की गाइड लाइन के हिसाब से विलुप्त जीवों का विशेष ध्यान रखा जाता है। वहीं विदेशी परिंदों के लिए गर्मी में स्वस्थ रखने के विशेष प्रबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिली है कूलर की सुविधा
मांसाहारी
जीव मेल फीमेल
तेंदुआ 1 1
गीदड़ 1 1
अजगर 1 1

ये देशी व विदेशी वन्य जीव मिनी जू में
जीव मेल फीमेल
काला हिरण 3 2
लंगूर 1 2
बोनट मंकी 3 0
बिजू 1 1
मगरमच्छ 2 2
सांभर 1 1
कोमन पैराकाइट 1 1
हवासिल 1 0
तोता देशी 3 4
एलेग्जेंडर 2 1
उल्लू 2 2
वाहइट आईबिस 6 5
बजरीगर 15 11
कोकटेल 6 5
लव बर्ड 1 1
जापानी बटेर 20 17
गिन्नी फाउल 3 1
कोंब डक 3 2
स्पोट बिलड डक 1 1
सडिशियल डक 2 2
पिनटेल जीस डक 2 2
बाज 1 0
----------------------

2000 स्केवयर मीटर में बनेगा जंगल के राजा का आवास

फोटो सहित एसएनजे दो : शेर के बाडे़ की जगह दिखाते अधिकारी श्रीनिवास।

मिनी जू में जंगल के राजा का आवास 2000 स्केवयर मीटर में तैयार होने जा रहा है। इसके लिए डेढ़ से दो करोड़ रुपये का खर्च होगा। इस राशि को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर अथारिटी की ओर से 29 जून 2014 में नक्शा पास हो चुका है। इस बाडे़ के तैयार होते ही यहां शेर और शेरनी का जोड़ा आ जाएगा। इसके अलावा जू में अन्य जीवों के भी बाड़े तैयार हो रहे हैं। वहीं भालू के बाडे़ के लिए 2016-17 में अप्रूवल मिल चुकी है, इसके लिए 73.76 लाख रुपये का बजट आना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें