फोटो सहित 125 व 126
--
आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए सिविल सर्जन ने की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने स्वयं छापामारी अभियान चलाया। अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापामार कर जांच सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया है।
बुधवार को सिविल सर्जन की टीम ने शहर के दो स्थानों पर छापामारी की। टीम ने सबसे पहले गोहाना अड्डा पर एक आइस फैक्ट्री में छापामारी की और जांच के सैंपल भरे। इसके बाद टीम एक आरओ प्लांट पर पहुंची और जांच के लिए पानी के सैंपल भरे। विभाग की मानें तो उनके पास शिकायतें आती रहती है और वह लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए भी छापामारी करते हैं। गर्मियों के मौसम में अकसर पानी से फैलने वाली बीमारी बढ़ जाती है। लोगों को इस समस्या से बचाने के लिए छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में उप सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, राकेश व राज आदि शामिल रहे।