फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर गंदगी का अंबार, विभाग अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय एमए- 8 : रेलवे ट्रैक पर फैली गंदगी।
विज्ञापन

---
रेलवे ट्रैक पर गंदगी का अंबार, विभाग अनजान
प्रतिदिन सफाई कराने की मांग, दैनिक रेल यात्री संघ ने विभागीय अधिकारियों से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली रोहतक रेलवे ट्रैक पर पिछले कई दिन से गंदगी का अंबार है। सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दैनिक रेल यात्री संघ ने विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर प्रतिदिन सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा, पवन कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि पिछले कई दिन से रोहतक रेलवे स्टेश्न के प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन के रेलवे ट्रैक पर गंदगी का आलम है। दरअसल, यात्री खाद्य वस्तुएं खाने के बाद कूड़ा वहीं फेंक देते हैं। आरोप है कि ट्रैक पर फैली गंदगी को उठाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे ट्रैक की सफाई की मांग की है। सीपीआरओ रेलवे नितिन चौधरी का कहना है कि विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सफाई का जायजा लेने के लिए जल्द ही टीम निरीक्षण करेंगी। यदि सफाई नहीं मिलती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें