फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग पर गोहाना से रोहतक आ रही ट्रेन आने के दौरान फाटक के बीच में फंसे बाइक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय एमए-1, 2 : बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग पर गोहाना से रोहतक ट्रेन आने के दौरान फाटक के बीच में फंसे बाइक चालक।
विज्ञापन

ट्रेन आने के समय रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद भी बाइकों को जाने का प्रयास करने वालों से पूछताछ करती पुलिस।
बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग के निकट जाम में फंसे वाहन।
--------

ट्रेन आने के समय बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग में फंसे वाहन, हादसा टला
जल्दबाजी के चक्कर में क्रासिंग बंद होने के बाद भी दूसरी ओर जाने का कर रहे थे प्रयास
पुलिस ने 10 से अधिक बाइक चालकों को पकड़कर किए चालान, पुलिस ने दिखाई तत्परता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग पर शनिवार को उस समय रेल हादसा होने से बच गया जब गोहाना से पैसेंजर ट्रेन रोहतक के लिए आ रही थी। फाटक बंद होने के दौरान ही क्रास करने के चक्कर में दस से अधिक बाइक चालक ट्रेन आने के दौरान ही क्रासिंग के बीचोबीच फंस गए। पुलिसकर्मियों ने बाइकों को एक साइड में कराया। वरना हादसा होना तय था। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दस बाइकों का चालान कर दिया।
शनिवार को दोपहर करीब दो बजे गोहाना से रोहतक के लिए पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। पैसेंजर ट्रेन को यहां से गुजारने के लिए रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया। इसी बीच कई बाइक सवारों ने रेलवे ट्रैक के पास से जा रहे रास्ते से होते हुए क्रासिंग के सामने से रेलवे फाटक से निकलने का प्रयास किया। इसी बीच गोहाना से ट्रेन क्रांसिग के पास आ पहुंची। जिससे रेलवे क र्मचारियों व पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने रेलवे ट्रैक से लाई जा रही बाइकों को किसी तरह रेलवे फाटक के किनारे लगवाया। वरना हादसा होना तय था। ट्रेन जाने के बाद भी कई बाइक चालक रेलवे ट्रैक से ही बाइकों को ला रहे थे। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दस बाइकों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

--
जल्दबाजी के चक्कर में करते है उल्लंघन
जीआरपी थाना एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ दुपहिया वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में फाटक बंद होने के बाद शार्टकट तरीके से बाइकों को निकालने का प्रयास करते है। कई बार इस दौरान ट्रेन की चपेट में भी आ जाते हैं। अभियान चलाकर भी वाहन चालकों को जागरुक किया जा रहा है। मगर इसके बाद भी वह बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

---
पूर्व में भी हो चुके हैं इस तरह के मामले
ट्रेन आने के दौरान बाइक सवारों के जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे क्रासिंग के बीचोबीच फंसने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी कई बार जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन आने के दौरान बाइक सवार क्रासिंग के बीचोबीच फंस चुके है। एक बार रोहतक में जल्बाजी के चक्कर में बाइक सवार की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें