फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि राधा मोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान देश का पेट भरता है, उसकी जेब भरना सरकार का धर्म: राधा मोहन सिंह
विज्ञापन

- तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 के दूसरे दिन आए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और हरियाणा के राज्यपाल मौजूद रहे

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 के दूसरे दिन आए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि किसान देश का पेट भरता है, ऐसे में किसान का पेट भरना सरकार का धर्म है। देश के खजाने पर पहला हक किसान का ही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में कृषि के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है, जबकि पूर्व सरकार में यह महज एक लाख करोड़ रुपये ही था। खेती के बजट में बढ़ोतरी सरकार की किसान के प्रति प्रतिबद्धता है। पिछली सरकारों ने सिर्फ उत्पादन पर ही जोर दिया। यह पहली सरकार जब किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पिछली सरकार में लंबित पड़ी 40 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही सूक्ष्म सिंचाई के लिए पांच हजार करोड़ और मत्स्य पालन के लिए सात हजार करोड़ रुपये का प्रॉवधान किया गया है। किसान के उत्पाद की कीमत कम होने से बचाने को सरकार ने दलहन और तिलहन पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में धरती की बिगड़ती सेहत पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी की गई चेतावनी की पूर्व सरकारों ने अनदेखी की। वर्तमान सरकार ने इसे अहमियत दी और 40 लाख किसानों को सॉयर हेल्थ कार्ड जारी किए गए। पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण पर किसानों से अपील की कि धरता मां के वस्त्रों में आग लगाने का काम नहीं करें। पेरी अर्बन एग्रीकल्चर पर कहा कि चीन की राजधानी बीजिंग की आबादी की जरूरत को सौ किलोमीटर के दायरे में खेती कर ही पूरा किया जाता है। देश की राजधानी से हरियाणा लगा है, ऐसे में यहां के लोगों की जरूरत हरियाणा पूरा कर सकता है। हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश भी दिल्ली में ताजा फल, फूल, सब्जी, अंडा, मछली की मांग को पूरा सकते हैं। पेरी अर्बन एग्रीकल्चर से किसानों की आय को दोगुनी किया जाता सकता है।
विज्ञापन

समिट के दूसरे दिन हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र, नेपाल किसान आयोग के अध्यक्ष चित्र बहादुर श्रेष्ठ, भाजपा विधायक पवन सैनी, श्याम सिंह राणा, सुखविंदर मांढी, विधायक जसबीर देशवाल, हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के अध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा भी उपस्थित रहे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव डा. अभिलक्ष लिखी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें