फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी जारी रही आंगनबाड़ी वर्कर्स की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे दिन भी जारी रही आंगनबाड़ी वर्कर्स की भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पिछले चार दिनों से आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की भूख हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी मानसरोवर पार्क में जारी रही। यहां आंगनबाड़ी वर्कर सरोज, कांता, सुदेश, फूलपति, ज्योति और पूनम भूखहड़ताल समेत अन्य वर्कर्स भूख हड़ताल पर बैठीं हैं। अभी तक सरकार की ओर से इनकी कोई सुध नहीं ली गई है।
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष कमला दलाल ने कहा कि जब तक कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगे नहीं मानती, भूखहड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठी सभी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महासचिव ज्योति ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरने में संतोष, उर्मिला, माया, भतेरी, निर्मला, फूलपति, सुदेश, सुमन बाला, प्रेम, कमलेश, मंजूर, सुनीता, संतोष, प्रकाशवती, अनीता, प्यारी, आजाद देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट हर वर्ग के लिए निराशाजनक: विनय देशवाल
रोहतक।
वरिष्ठ इनेलो नेता विनय देशवाल ने हरियाणा सरकार के बजट पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा पेश किया गया चौथा बजट भी प्रदेश की जनता के लिए पूरी तरह से निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को बहका रही है और प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा है। इस बजट में न तो किसी नए संस्थान के निर्माण की घोषणा की गई न ही किसानों की बेहतरी के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है। जनता के साथ धोखा किया गया है। प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति काफी रोष है और इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें