फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी और सामान चोरी करने के दो आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान से नकदी और सामान चोरी करने के दो आरोपी दबोचा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
करीब तीन माह पूर्व वार्ड दस स्थित एक मकान से हजारों की नकदी सहित इलेक्ट्रानिक्स सामान चुराने के दो आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर गिरोह के अन्य सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस टीम के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान शहर के पाहवा चौक निवासी मनोज उर्फ भोंदू व वालमीकि बस्ती निवासी नरेंद्र उर्फ भोजिया के रूप में हुई है। दोनों ने वारदात कबूल करते हुए कुछ अन्य साथियों के नाम भी पुलिस के सामने उजागर किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से करीब छह हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को वार्ड 10 निवासी केशव ने सिटी थाना पुलिस को एक शिकायत सौंपी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह शादी समारोह में शरीक होने अपने परिवार सहित गया था और इसी दौरान अज्ञात ने पीछे से मकान में घुसकर यहां से नकदी व हजारों का इलेक्ट्रानिक्स सामान चोरी कर लिया। पीड़ित केशव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने जब घर में रखे सामान की जांच की तो 35 हजार की नकदी, दो लैपटाप, दो जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी चांदी की चुटकी व दो चार्जर उसे गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच के दौरान शहर निवासी कुछ युवकों के नाम पुलिस के सामने आए। इसके बाद पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी और दो आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक आरोपी की पहचान शहर के पाहवा चौक निवासी मनोज उर्फ भोंदू के रूप में जबकि दूसरे की पहचान नरेंद्र वासी बाल्मीकि नगर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों से पुलिस ने तीन-तीन हजार रुपये की नकदी बरामद की है और इन्होंने वारदात में शामिल अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें