सफाई कर्मियों की खबर के बाक्स
---------------------------------
हाजिरी को लेकर फोन पर ही भिड़े पार्षद व सफाई निरीक्षक
निगम की तरफ से फेस स्केनिंग मशीन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगवाई जा रही है। वार्ड नंबर 9 के इनेलो पार्षद बलराज उर्फ बल्लू ने बताया कि उसके वार्ड के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी डी पार्क पर लगवाई जा रही है। महिला सफाई कर्मचारी पहले ऑटो में बैठकर वहां हाजिरी लगाने जाती हैं। फिर वापस आकर सफाई करती हैं। इस तरह न केवल उनके पैसे खर्च हो रहे हैं, बल्कि समय भी खराब होता है। उसने सफाई निरीक्षक सुंदर को लेकर इतना कहा था कि उनके वार्ड में ही हाजिरी की व्यवस्था की जाए। सुंदर ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। जो अधिकारी कहेंगे वहीं होगा। वहीं, तरफ नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिडलान का कहना है कि पार्षद द्वारा सफाई निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने बात सामने आई है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि सफाई निरीक्षक सुंदर चुप्पी साधे हुए हैं।
जब आपस में भिड़ गए दो प्रधान
मंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान प्रधान संजय बिडलान जब मंत्री के पीए पंकज आनंद को मांग पत्र देकर आए तो पहले से कर्मचारियों के बीच प्रधान धम्मल ने कहा कि कर्मचारियों को बताओ क्या बातचीत हुई। संजय बोले, बता दूंगा, कोई गुप्त बात नहीं हुई। धम्मल बोले, आपको को हर माह 36 हजार मिलते हैं, लेकिन कच्चे सफाई कर्मियों को मात्र 8 हजार रुपये मिलते हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद बीच बचाव हो गया।