फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदे के नाम पर जाट समाज को ठग रहे हैं मलिक : रामकरण हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

चंदे के नाम पर समाज को ठग रहे हैं मलिक : रामकरण हुड्डा
- हुड्डा खाप के प्रधान रामकरण हुड्डा और अन्य खाप प्रतिनिधियों ने की प्रेस कांफ्रेंस

- जसिया में हुई रैली पर साधा निशाना, बोले, मलिक से उठ चुका है जाट समाज का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जसिया में हुई यशपाल मलिक गुट की जाट महारैली पर सोमवार को विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने निशाना साधा। हुड्डा खाप प्रधान रामकरण हुड्डा समेत अन्य खाप प्रतिनिधियों ने मैना पर्यटन केंद्र में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आरक्षण के नाम पर यशपाल मलिक अपना राजनीतिक स्वार्थ पूरा कर रहे हैं। रैली के माध्यम से राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही है, जो ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि खाप समाज को जोड़ने का काम करती है, लेकिन जसिया रैली जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज को बरगलाया जा रहा है। समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है। रैली में बाहर के लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाई गई है। इससे साफ जाहिर है कि यशपाल मलिक से समाज का भरोसा उठ चुका है। चंदे के नाम पर समाज को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने कहा कि आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था। जसिया में दो बार लंबे समय तक धरना चलाया गया। इसके बावजूद केवल कुछ लोगों के मुकदमे ही वापस हो सके। जेलों में युवा आज भी बंद है। जिनकी रिहाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। समाज से चंदा लेकर उसका इधर-उधर इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्वखाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि आरक्षण को लेकर जल्दी ही समाज के लोगों के साथ बैठकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। आरक्षण के नाम पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकने देंगे। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्र दहिया, प्रधान रणधीर सिंह सरोहा, प्रधान जयसिंह अहलावत, रोहतक 84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत, सुनारिया सतगामा प्रकाश, पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा और कैप्टन जगवीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें