फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, माल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, लाखों की मशीनें व माल जला
विज्ञापन

भिवानी। इंडस्ट्रीज एरिया प्लॉट नंबर 67 में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री की दूसरी मंजिल सायं के समय करीब चार बजे आग लग गई। प्लास्टिक मटीरियल होने के कारण आग तेजी से फैली और मशीनरी और मॉल को चपेट में ले लिया। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था। भूतल व प्रथम तल पर रखा सामान सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रीज एरिया के प्लॉट नंबर 67 में बनी उद्योगपति पवन भरतिया की फैक्ट्री के द्वितीय तल पर अचानक आग लग गई। आग प्लास्टिक सामान में होने के कारण तेजी से फैली और मशीनों व माल को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं निकला तो आग का पता लगा। जिसके तुरंत लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने के लिए दमकल कर्मचारियों ने पानी के अलावा फोम का भी प्रयोग किया। फैक्ट्री मालिक पवन भरतिया ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग से मशीन व माल जला है। सुबह सहीं जांच करने के बाद ही आंकलन हो सकेगा कि कितना नुकसान हुआ। दमकल विभाग से डिप्टी फायर ऑफिसर अजयवीर ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ियां भेज दी थी। करीब डेढ़ घंटे में पानी और फोम से आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें