फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... फिर टपकने लगी अस्पताल की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर टपकने लगी अस्पताल की छत
विज्ञापन

भिवानी। सामान्य अस्पताल की छत एक बार फिर टपकने लगी है। ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर की छत टपकने से फालसिलिंग भी टूट गई है। अस्पताल के भवन को बेशक रंग-रोगन से चमका दिया गया हो लेकिन अंदर से भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यही कारण है कि पहले ऑपरेशन थियेटर की छत टपक रही थी और अब ओपीडी की छत भी टपकने लगी।
विज्ञापन

दो साल पहले भी लीकेज के कारण जच्चा-बच्चा वार्ड से छत का मलबा गिर गया था। मलबा नीचे सो रहे जच्चा-बच्चा पर गिर गया था। ओपीडी की छत टपकने के कारण फालसिलिंग भी टूट गई है। इसके अलावा मरीजों के बैठने की जगह पानी जमा हो गया है। इस इमरजेंसी में भी छत का टपकना मरीजों के लिए परेशानी बना है। इमरजेंसी थियेटर के बाहर बनाए वेटिंग रूम में छत टपक रही है और पानी सीधे बेड पर लेटे मरीजों पर गिर रहा है। ओपीडी में दवा वितरण कक्ष की सारी फालसिलिंग करीब दो साल पहले छत टपकने के कारण गिर गई थी। उस समय कुछ दवाइयां भी खराब हो गई थी। अब बरसात का मौसम शुरू होने को है और ओपीडी की छत टपकने से फिर से परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें