फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएसबी नहर में 1100 क्यूसेक पानी पहुंचा, 40 गांव के किसानों में मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भालौठ सब ब्रांच नहर में वीरवार रात के समय 1100 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। इससे जिले के 40 से ज्यादा गांव के किसानों में खुशी की लहर है। क्योंकि पिछले काफी दिन से नहर में पानी न आने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा था। इससे वह सिंचाई विभाग में मांग भी कर चुके थे कि जल्द से जल्द नहर में पानी मंगवाया जाए, ताकि फसल को पानी दिया जा सके।
विज्ञापन

भालौठ सब ब्रांच नहर से अलग-अलग गांव में 34 माइनर निकलती है। इन्हीं माइनरों के सहारे किसान अपनी फसलों में पानी दे पाते हैं, लेकिन नहर में पानी न आने से पिछले काफी दिनों से यह सभी माइनर सूखी हुई थीं और किसान काफी चिंतित थे। इससे ग्रामीण इलाके में पीने के पानी की भी समस्या पनपी हुई थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो चुकी है। यहीं नहीं शहर में अगर पानी की कमी खलती है तो बीएसबी नहर में आने वाले पानी को जवाहर लाल नेहरू नहर में लिफ्ट कर लिया जाता है, लेकिन अभी तक जनस्वास्थ्य विभाग के तीनों पानी के टैंकों में 15 दिन तक का पर्याप्त मात्रा में पानी बचा हुआ है। अगर समस्या ज्यादा होती है तभी पानी को लिफ्ट किया जाता है। ताकि आमजन परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें