फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केएमपी पर सीमेंट से भरा ट्राला पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर आसौदा एरिया में सीमेंट से भरा एक ट्राला कोहरे की वजह से हाइवे से नीचे उतरकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्राला चालक तेजमल की मौके ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना आसौदा से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाया और शव उसके वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर दिलवाड़ी का रहने वाला तेजमल एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर के तौर पर कार्य करता था। राजस्थान से वह ट्राले में सीमेंट भरकर केएमपी के रास्ते उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा था। आसौदा क्षेत्र में रात को कोहरा होने की वजह से ट्राला केएमपी से नीचे गहरी खाई में उतर गया और पलट गया। केबिन में करीब 34 वर्षीय तेजमल की दबने से मौत हो गई। महेंद्र बैरवा ने बताया कि तेजमल के पिता की मौत हो चुकी है और उसका एक भाई दिव्यांग है। मृतक तेजमल तीन बच्चों का पिता था। तेजमल के दो बेटे व एक बेटी है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कार्रवाई अमल में लाई गई। हादसे के पीछे वजह कोहरे में दूर से कुछ दिखाई न देना बताया है। हालांकि इसको लेकर वे पता भी लगा रहे हैं। फिलहाल घटना को इत्तफाक मानते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें