फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहादुरगढ़ में दुकान में करंट से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 27 Aug 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार के विकास नगर में मंगलवार की शाम बारिश के चलते दुकान के शटर में करंट दौड़ गया। चपेट में आने से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले कृष(11) पुत्र संदीप की माैत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम 4 बजे विकास नगर निवासी कृष पड़ोसी दोस्तों के साथ खेल रहा था। गली में बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान गली से एक कार गुजरी और पानी का बहाव दूर तक गया। इसी दौरान पानी के बहाव के चलते कृष वहां बनी एक दुकान के शटर से छू गया। शटर में करंट के कारण जोरदार झटका लगा और वह वहीं गिर गया।
आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कृष को मृत घोषित कर दिया। कृष दो भाइयों में छोटा था। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनपार थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मामले में परिजनों की शिकायत पर इत्फाकिया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें