फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद के चक्कर में हुड्डा खो बैठे अपनी बनी बनाई सरकार : धर्मपाल

Wed, 27 Aug 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26jjrp03- जजपा कार्यालय में आयोयजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापति ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जातिवाद के चक्कर में अपनी बनी बनाई सरकार खो बैठे हैं। अपने शासनकाल में भी हुड्डा ने हरियाणा में जातिवाद का जहर घोलने का काम किया था।
विज्ञापन

धर्मपाल प्रजापति मंगलवार को जेजेपी कार्यालय में पिछड़ा वर्ग की बैठक लेने पहुंचे थे। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और इनेलो सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इन दलों पर पिछड़ा वर्ग और दलित समाज का लंबे समय तक शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि जेजेपी पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, जिसने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को आगे बढ़ाया।
उन्होंने देवीलाल को पिछड़ा वर्ग का सच्चा हितैषी बताया और कहा कि आज उनकी नीतियों को केवल जेजेपी ही आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय और समान भागीदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार को दिल्ली के रिमोट से चलने वाली सरकार बताया। कहा कि जो सरकार खुद फैसले नहीं ले सकती, वह जनहित में प्रभावी कैसे हो सकती है। इनेलो अब दस कदम आगे और बीस कदम पीछे जाने वाली बन चुकी है। उन्होंने वोट चोरी के मामलों में चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़, जिला प्रधान संजय दलाल, जिला प्रवक्ता विकास पराशर, मिंटू ठेकेदार, सुनील दुजाना, मनोज पांचाल, नसीब भारतीय, बिल्लू भदानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें