फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 11 छात्रों ने दी ओलंपियाड लेवल-2 परीक्षा

विज्ञापन
फोटो संख्या:62 बीजेआरडी स्कूल में परीक्षा देते आकाश एकेडमी के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित बीजेआरडी स्कूल में शनिवार को अमर उजाला नेशनल फाउंडेशन ओलंपियाड की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से विद्यार्थी शामिल हुए और अपनी क्षमता का परिचय दिया। इसमें 11 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन

इनमें से लेवल-2 की परीक्षा में लक्ष्य तिवारी महेंद्रगढ़, भूमिक गुड़गांव, हार्दिक नांगल सिरोही, यतीक जोनावास, कार्तिक दुलौठ, कार्तिक झज्जर, यांशु स्याना, ध्रुव जांगू गुड़गांव, कुनाल पंघाल हिसार, शुभम गुड़गांव, जतिन खैरोली ने दूसरे चरण की परीक्षा दी।
अब इसमें पास होने वाले विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक ऐसा सशक्त और विश्वसनीय मंच प्रदान करना है जहां वे केवल अपने विद्यालय तक सीमित रहकर नहीं बल्कि देशभर के विद्यार्थियों के बीच अपनी वास्तविक स्थिति को समझ सकें।
विज्ञापन

यह मंच विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में स्वयं को परखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और आने वाली शैक्षणिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास से तैयार होने का अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें