फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किस्मत आजमाने उतरे 11 नए और तीन चर्चित दलों ने गंवाई साख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव 2024 में किस्मत आजमाने उतरे 11 नए और तीन चर्चित दल अपनी साख नहीं बचा सके। रोहतक और सोनीपत लोकसभा सीट से विभिन्न दलों के 9-9 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई है। इनमें से नए दलों के प्रत्याशी तो नोटा से भी पीछे रह गए।
विज्ञापन

रोहतक लोकसभा सीट पर 26 और सोनीपत सीट पर 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11-11 प्रत्याशियों ने पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ा था, जबकि अन्य निर्दलीय के रूप में ताल ठोक रहे थे। रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत सीट पर कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने जीत दर्ज की। वहीं, दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा 9-9 अन्य दलों के प्रत्याशी भी मैदान में थे, जो अपनी साख तक नहीं बचा सके।



रोहतक सीट से इन दलों की जमानत जब्त

जजपा, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्या), पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), भारतीय आशा पार्टी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), भारतीय जवान किसान पार्टी, आम आदमी परिवर्तन पार्टी, एकम सनातन भारत दल, सुपर पावर इंडिया पार्टी।
विज्ञापन


सोनीपत सीट से इन दलों की जमानत जब्त

बहुजन समाज पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, जजपा, आम आदमी परिवर्तन पार्टी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), राष्ट्रीय गरीब दल, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), समता पार्टी, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें