फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 11 सरकारी स्कूल बने सीएमईईई, पहली कक्षा से मिलेगी इंग्लिश मीडियम शिक्षा

Wed, 27 May 2026 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने रोहतक जिले के 11 सरकारी स्कूलों को “चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश एजुकेशन” श्रेणी में शामिल किया है। इन स्कूलों में अब पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि प्रदेशभर में 250 स्कूलों को यह दर्जा दिया गया है, जिनमें रोहतक के 11 विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अंग्रेजी भाषा का बेहतर वातावरण प्रदान करना है
विज्ञापन

इन विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी, जबकि कक्षा छठी से बारहवीं तक हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम का विकल्प उपलब्ध रहेगा। चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, इंग्लिश लैंग्वेज लैब, आधुनिक पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर अंग्रेजी माध्यम शिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा और गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया जाएगा। चयनित स्कूलों में बनियानी, लाहली, निगाना, खरक जट्टान, घरावठी, फरमाणा, सैमाण, रिटौली, बसंतपुर ब्राह्मणवास, पाकस्मा और समचाना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें