रोहतक। कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में बुधवार को चार वर्षीय बच्चे व पीजीआई के डॉक्टर समेत 11 संक्रमित मिले हैं। विभाग ने 10 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 109 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 11 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। विभाग ने 384 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 308 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 0.028 प्रतिशत व सुधार की दर 97.82 प्रतिशत रही।