रोहतक। चौधरी छोटूराम धाम जसिया में 29 नवंबर को रहबर-ए-आजम दीनबंधु चौधरी छोटूराम की जयंती और धाम का दसवां स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें देश-विदेश से प्रतिनिधि शामिल होंगे। मोजांबिक से जयपाल खापड़ा मुख्य अतिथि होंगे।
जाट सेवा संघ, चौधरी छोटूराम धाम जसिया के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह ने बताया कि धाम को ''विश्व सर्वधर्म जाट एकता केंद्र'' के रूप में विकसित किया जा रहा है जो सामाजिक एकता, भाईचारा और शिक्षा को बढ़ावा देगा। यहां 600 विद्यार्थियों की क्षमता वाला हॉस्टल बन चुका है।
इसके अतिरिक्त मुख्य द्वार, प्रशासनिक ब्लॉक, बलिदान स्थल, फ्लैग पोस्ट और मेस सहित विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। धाम को शिक्षा, सेवा, सामाजिक समरसता और युवा विकास के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित है। संवाद