अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेशानुसार शहर में वीरवार को 13 टीमों ने जगह-जगह जाकर लारवा वाली साइट की जांच की और 13 स्थानों पर लारवा पॉजिटिव पाया। इस पर टीम ने 12 को नोटिस जारी कर दिया है। सभी को हिदायत दी गई है कि अगले 72 घंटे में यदि लारवा पाया जाता है तो नोटिस के स्थान पर चालान काटा जाएगा। टीम ने 2465 घरों को चेक किया गया और 346 कूलर 1164 टैंक जांचे।
टीम ने बताया कि अभी तक वह 88 घरों को नोटिस जारी कर चुके हैं। टीम ने वीरवार को 11 कॉलोनियों में जाकर मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के बारे में जागरूक किया है। टीम में डॉ. सुनीता धानिया, डॉ. विवेक मोर, सुपरवाइजर तिलक राज व स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश कुमार, विकास नरवाल आदि शामिल रहे।