फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के दोनों साइड सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। क्षेत्र के गांव खोरी के ग्रामीणों ने रेवाड़ी-नारनौल रेलवे मार्ग स्थित खोरी एलसी नंबर-9 के आरयूबी के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वीरवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरना की जानकारी पर जनस्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने धरनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों की मांग का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों ने धरना जारी रखा।
विज्ञापन

खोरी गांव की सरपंच पूजा शर्मा, पंच सरोज देवी, विनोद कुमार, राधेश्याम, महेन्द्र सिंह, जवाहर दुहन, बिशन सिंह, जगबीर सिंह, हरकेश पंच, हरीशचन्द्र, खजान सिंह, विनोद मोदी, नरेशकुमार, संदीप प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि खोरी गांव में जाने के लिए रेवाड़ी से नारनौल सड़क मार्ग से रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास से होकर जाना पड़ता है। परन्तु वर्तमान में डीएफसी की लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है।
ओवरब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी कहना है कि ओवरब्रिज के साथ एक तरफ से ही सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि खोरी बड़ा गांव है। गांव में स्कूल, पशु अस्पताल, डाकघर, को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक व गांव में पीएचसी भी मंजूर हो चुकी है। गांव में विभिन्न प्रकार के निजी संस्थान जो शिक्षा, सामाजिक उत्थान व ग्रामीण रोजगार से संबंधित है। इसी रोड से गांव चिमनावास, आलियावास, प्राणपुरा, बोहतवास आदि गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक ग्रामीणों की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा। तब तक ग्रामीण कड़ी धूप में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

धरने की सूचना पाकर मंत्री डॉ. बनवारी लाल स्टेशन के पास धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उनकी मांग को सुना और रेलवे के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। मंत्री ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि दोनों तरफ से सर्विस रोड बनवाने के लिए अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें